Breaking News

महिलाओं के ग्रूप लोन माफ करे सरकार, माले-खेग्रामस-ऐपवा ने निकाला विशाल समाहरणालय मार्च

दरभंगा : राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आक्रोशपूर्ण मार्च कमिश्नरी के क्लब मैदान से टावर लोहिया चौक होते हुए पुनः वही आकर सभा की गई। सभा की अध्यक्षता खेग्रामस जिला अध्यक्ष जंगी यादव, मनरेगा मजदूर सभा जिला अध्यक्ष पप्पु कुमार पासवान और ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा के अध्यक्ष मंडली ने किया,और खेग्रामस जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जमालुद्दीन के संचालन में सभा की गई ।

सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले बरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि कोरोना महामारी और लम्बी अविधि के लॉक डाउन के चलते गांव के दलित गरीब और मजदूरों की स्थिति बहुत ही दनीय है।भूख और बेकारी हर जगह पसरी हुई है।नकदी का भारी संकट है, क्योंकि5-6महीनों से काम धंधा बन्द है पटना दिल्ली के नीतीश मोदी सरकार रोजीरोटी देने में विफल है इसे सत्ता से जाना होगा।खेग्रामस राज्य उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जो रोजगार देने की घोषणा हुई उसका आता पता नहीं है और दाल रास्ते में ही गल गई।गरीबो के बच्चे की पढ़ाई 6 महीने से बन्द है, दलित गरीब मजदूरों के बच्चे के पढ़ाई के लिए सरकार को स्मार्ट फोन देना होगा।

भाकपा माले जिला स्थाई कमिटि सदस्य अशोक पासवान ने कहा कि लॉक डाउन अविधि के बिजली बिल सरकार माफ करे जीविका समूह सहित सभी महिला समूह ऋण माफ किया जाए। इसके अतिरिक्त अगला ऋण ब्याज दर कम कर आधे ब्याज दर पर ऋण महिलाओं को जीविका रोजी रोटी के लिए ऋण दिया जाए, मनरेगा को मौसम अनुकूल बनाते हुए कृषि कार्य से जोड़ते जाए साल में 200दिन काम500रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी की जाए।बाढ़ पीड़ितों प्रति व्यक्ति को 25000/राहत राशि सहित किसान बटाई दार को25000/प्रति एकड़ फसल छति मुआवजा दिया जाए।

सभा को माले राज्य कमिटि सदस्य अभिषेक कुमार, पप्पु पासवान, सत्यनारायण सहनी, हरि पासवान, सनीचरी देवी, रशीदा खातून, गणेश महतो, विनोद सिंह, धर्मेश यादव, सुरेंद्र पासवान, इंसाफ मंच राज्य उपाध्यक्ष न्याज अहमद, चानमुनी देवी, आदि लोगो ने सम्बोधित किया। सभा की समाप्ति खेग्रामस जिला सचिव प्रोफेसर कल्याण भारती ने स धन्यवाद देकर किया।कार्यक्रम से सम्बंधित मांग पत्र अध्यक्ष मंडली के द्वारा जिलाधिकारी को सौपा गया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *