दरभंगा : लोक जनशक्ति पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गुलरेज अहमद के निगरानी में हायाघाट प्रखंड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सहरोज अली की अध्यक्षता में चंदनपट्टी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक के संगठन विस्तार एवं पार्टी के दिशा निर्देश को विस्तार से वक्ताओं ने रखा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
हायाघाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश महासचिव आर के चौधरी ने संगठन के सभी लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर चलने एवं संगठन को विस्तार करने में अपनी भी भागीदारी को मजबूती से उन्होंने रखा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा ने सब लोगों को संगठन को विस्तार के लिए आगे आने को कहा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष गगन झा ने संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कहीं भी कोई समस्या होगी हम सभी पदाधिकारी मिलकर उसका निदान करेंगे।

मौके पर मंच संचालन कर रहे पंचायती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र उर्फ जोगी राय, जिला के वरीय उपाध्यक्ष अब्बास चांद, मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता रणधीर झा, जिला प्रधान महासचिव रामाकांत पासवान, अलका सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रुबी झा, हायाघाट प्रखंड के अध्यक्ष रंजीत झा, पंचायती प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता मिंटू लालदेव, अमजद अली राशिद अली ,सत्येंद्र झा, मोहम्मद चांद ,मोहम्मद हुसैन उर्फ पल्लो, जिला महासचिव सैयद मेहंदी अब्बास, श्रवण राम, शिव कुमार पंडित, पप्पू सिंह, प्रवीण सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम के बाद आर के चौधरी ने आनंदपुर सहोरा पंचायत का सघन दौरा कर मधुपट्टी के मंगनू मंडल की परिवारिक लाभ पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बातचीत की। उनके साथ युवा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह भी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !