दरभंगा : सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 148 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। सांसद ने 135 करोड़ की लागत से दरभंगा-थलवारा रेलखंड के दोहरीकरण, लहेरियासराय स्टेशन पर 6 करोड़ की लागत से बने नए भवन, प्रतीक्षालय तथा हाई लेवल प्लेटफार्म संख्या 1 एवं 2, थलवारा स्टेशन पर 5 करोड़ की लागत से बने नए स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय तथा हाई लेवल प्लेटफॉर्म, लहेरियासराय स्टेशन पर 2 करोड़ की लागत से लहेरियासराय माल गोदाम में नया वार्फ एरिया का उद्घाटन किया। उन्होंने रेलवे में यात्री सुविधा हेतु विभिन्न परियोजना में करोड़ों की राशि देने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री पीयूष गोयल का दरभंगावासी सहित समस्त मिथिलावासियों के तरफ से आभार व्यक्त किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं तेजस्वी रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल जी के कार्य कुशलता में तेज गति से रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि यात्री सुविधा के साथ-साथ किसानों की आय को दोगुनी करने की दिशा में भारतीय रेल ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए किसान रेल का परिचालन गया, जिससे किसानों की उपज को अच्छी परिवहन सेवा मिल रही है और इसका विस्तार जारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे रेलवे ने ऐतिहासिक कार्य किया है रेलवे से जुड़े सभी लोगों ने कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करते हुए लाखों श्रमिक, विद्यार्थी, तीर्थयात्री सहित अन्य फंसे हुए लोगों को उनके गन्तव्य स्थान तक पहुंचाया है।

श्री ठाकुर ने कहा कि दरभंगा जिले में स्वीकृत 10 रेलवे ओवरब्रिज(आरओबी) में से 3 का जीएडी अनुमोदित हो गया है जिस पर आगे का कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड(BRPNNL) द्वारा किया जाना है, जल्द ही उसका टेंडर किया जाएगा तथा उसके उपरांत कार्य तेजी से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि शेष बचे हुए 7 आरओबी का जीएडी जल्द अनुमोदित होगा और दरभंगा के सभी आरओबी का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विदित हो कि इन निर्माण कार्यो के लिए दरभंगा सांसद लगातार रेलवे एवं बीआरपीएनएनएल के अधिकारियों के साथ सम्पर्क में बने हुए है, जिस कारण दोनों विभाग इन निर्माण कार्य को प्रारंभ करने हेतु पूरी तत्परता व प्राथमिकता से कार्य कर रहे है।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कोसी पर बने रेल पुल का नामकरण श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर किया जाए। उन्होंने मिथिला क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मैथिली में उद्बोधन पुनः शुरू करने एवं प्लेटफार्म का आधुनिकीकरण के करने, रेलखंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, स्टेशनों पर नए भवन, प्रतीक्षालय एवं यात्री सुविधा हेतु अन्य कार्य के ससमय पूर्ण किये जाने पर संतोष व्यक्त किया तथा रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !