Breaking News

दरभंगा में आपत्ति जनक नारे को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे : गोपाल जी

  • दरभंगा में आपत्ति जनक नारे को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे : गोपाल जी

(दरभंगा प्रतिनिधि)-बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी श्री गोपाल जी ठाकुर जी ने कहा कि भारत देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है, इस पर किसी भी प्रकार का आघात बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

दरभंगा में आपत्ति जनक नारे को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे : गोपाल जी

 

श्री ठाकुर ने कहा कि कल दरभंगा शहर में सुमदाय विशेष द्वारा आयोजित रैली जिस प्रकार राष्ट्र विरोधी नारे लगे वो निंदनीय है, उन्होंने कहा कि वे दरभंगा पुलिस-प्रशासन से मांग करते है कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले लोगों की गंभीरता से गहन जाँच की जाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी करवाई हो ताकि राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब मिले।

उन्होंने कहा कि इस घटना से पूर्व भी दरभंगा में इस प्रकार के राष्ट्र विरोधी नारे लगाए जा चुके है और कई आतंकी व isi एजेंट भी इस इलाके से पकड़े जा चुके है, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कही न कही यह इलाका राष्ट्र विरोधी तत्वों का गढ़ बनता जा रहा है, राष्ट्र के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता इसीलिए वो पूर्व से लेकर अभी तक के सभी घटनाओं देखते हुए देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलेंगे और उच्च स्तरीय जाँच की मांग करेंगे ताकि राष्ट्र विरोधी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को जड़ से समाप्त किया जा सके।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *