दरभंगा : एसएसपी बाबूराम द्वारा दरभंगा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लाखे दावे किए जा रहे हैं लेकिन दरभंगा का ताजातरीन आपराधिक वारदातें सभी दावों की पोल खोलती दिख रही है। जहां एक ओर एसएसपी बाबूराम पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था के दावे कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधी दरभंगा पुलिस को चुनौती देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे हैं। दरभंगा में हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार चिंटू सिंह पर बीती रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे जख्मी चिंटू सिंह डीएमसीएच में नाज़ुक हालत में भर्ती हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक बहेड़ी थाना क्षेत्र के हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह (Ravindra Nath Singh alias Chintu Singh) गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म कर देर रात अपने गांव दुगौली लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को कोठरी के पास कुछ अज्ञात के द्वारा रोक ली गई। बात करने को जैसे ही वह गाड़ी से उतरे तभी ताबड़तोड़ गोली चला दी गई। रविन्द्र नाथ सिंह को दो गोली लगी है. गोली मारने के बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये, जिसके बाद घायल अवस्था मे चिंटू सिंह को DMCH में भर्ती करवाया गया।

नगर एसपी अशोक प्रसाद ने कहा कि हायाघाट विधानसभा से काफी चर्चित उम्मीदवार रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह किन्हीं से मिल कर वापस आ रहे थे. इसी बीच रास्ते में ही उन्हें रोक कर गोली मार दी गई। हालांकि, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। सिटी एसपी ने बताया कि गोली मारने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है. पीड़ित के होश में आने के बाद बयान लिया जाएगा जिसके बाद ही कारण स्पष्ट होगा। राजनीतिक साजिश में गोली मारने के सवाल पर सिटी एसपी ने कहा कि हर पहलू की जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल पीड़ित के बयान का इंतजार है।

बताया जा रहा है कि रविंद्रनाथ के निर्दलीय खड़ा होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. गौरतलब है कि हायाघाट विधानसभा से राजद उम्मीदवार भोला यादव और भाजपा से रामचन्द्र साह को वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मजबूत टक्कर दे रहे हैं। रविन्द्रनाथ सिंह के कारण हायाघाट विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा था। रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह सालों से समाजसेवी के रूप में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहने के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रहे हैं। समस्तीपुर में सांसद प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !