बकेवर इटावा।
चकरनगर/इटावा- क्षेत्र में यानी कस्बा लखना बकेवर में सर्राफा व्यवसाई प्रसिद्ध है जो कि दीपावली धनतेरस पर नकली व मिलावटी चांदी के सिक्के बाजार में आ गए हैं ।खरीददारी करते समय सावधानी बरतें कहीं शगुन का सिक्का खोटा ना निकल जाए मिलावट खोर दीपावली के बाजार में खपाने को उतार चुके हैं। वहीं नकली सिक्कों को खपाने वालों का नेटवर्क है आगरा कानपुर गाजियाबाद बरेली तक से यहां क्षेत्र में से आ रहे हैं ।दीपावली के लगभग 35% बाजार में नकली सिक्के खपाने की तैयारी है क्षेत्र में हर साल लगभग 50 व 60,हजार से ज्यादा चांदी के सिक्के बिकते हैं। वही इन सिक्कों में जिंक जस्ता व तांबा की मिलावट होकर आते हैं ।

क्योंकि दीपावली धनतेरस में सिखों की काफी खपत होने से नकली व मिलावटी को बनाने वाले एक माह से ही सक्रिय हो जाते हैं कई कारखानों में एडवांस बुकिंग कर सिक्का बनाए जाते हैं वही गाजियाबाद बरेली आगरा कानपुर समेत कई शहरों में से यह सिक्के बनकर आते हैं नकली सिक्कों आधे दामों से भी कम में आते हैं क्यों प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष चांदी का सिक्का महंगा है। पिछले वर्ष चांदी का सिक्का ₹700 बिका था इस वर्ष चांदी लगभग 63 हजार के ऊपर बिक रही है। वहीं सर्राफा व्यापारी राम प्रकाश वर्मा पथर्रा ने बताया कि दीपावली पर चांदी के सिक्के की बिक्री तेज होती है हर साल बाजारों में बिकते हैं बड़े दुकानदार पर्चे पर माल बेचते हैं मिलावट व धोखा करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है और जो असली सिक्का होता है वह 91% शुद्ध बजन में 11 ग्राम 664 मिलीग्राम का होता है और एक सिक्का के ऊपर लगातार लगभग 10 सिक्के रख कर देखें तो गैप नहीं दिखना चाहिए।वही असली की पहिचान है । वही कस्बा लखना सर्राफा व्यापारी नगर अध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि अगर कोई मिलावटी सिक्के लेकर आता है और बेचता है तो उसका सर्राफा व्यापारी ऐसे लोगों का विरोध करता है क्यों नकली सिक्के बेचने वालों का अलग नेटवर्क है। सिक्के खरीदते समय भी सावधानी जरूर बर्तें। वहीं क्षेत्र की जनता ने मांग की है कि ऐसे नकली आभूषण बेचने वालों के साथ कड़ी कार्रवाई की जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !