Breaking News

सेवानिवृत्त साहित्य विभागाध्यक्ष प्रो. विश्राम तिवारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

दरभंगा (विजय सिन्हा) : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के साहित्य विभागाध्यक्ष प्रो. विश्राम तिवारी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए।

वहीं गुरुवार को नए विभागाध्यक्ष के रूप में प्रो. रेणुका सिन्हा ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर प्रो. तिवारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। साथ ही प्रो. सिन्हा को भी सम्मानित भी किया गया।

सभी कार्यक्रम साहित्य विभाग में सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए जनसम्पर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि इस दौरान प्रो. तिवारी ने अपने लंबे कार्यकाल की चर्चा करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी संस्कृत की सेवा में लगे रहने की कामना व्यक्त की। वहीं नए विभागाध्यक्ष प्रो. सिन्हा ने सभी के सहयोग से विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की संकल्पना ली।

कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. शशिनाथ झा, प्रो. विद्येश्वर झा, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. दयानाथ झा, प्रो. दिलीप कुमार झा, डॉ. घनश्याम मिश्र, प्रो. पुरेन्द्र वारिक, डॉ. सत्यवान कुमार, डॉ. ममता पांडे, डॉ. रीता सिंह, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. माया कुमारी, अखिलेश कुमार मिश्र, विनोद कुमार मिश्र समेत सभी विभागों के कई कर्मी मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *