Breaking News

बिहार में तेज बारिश जारी, रेड अलर्ट पर 19 जिला

डेस्क : बिहार के अधिकांश हिस्‍सों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्‍तीपुर सहित 19 जिलों में बहुत तेज बारिश होने के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्‍होंने आपदा प्रबंधन विभाग को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।

राज्‍य सरकार ने ओलावृष्टि को देखते हुए लोगों से विशेषकर किसानों से खुले स्‍थानों में नहीं जाने को कहा है। इस बीच गंगा, बागमती, सोन और गंडक नदियों का जलस्‍तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

जल संसाधन विभाग बारिश पर लगातार नजर रखे हुए है क्‍योंकि इन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …