Breaking News
Home / हिन्दु जागरण मंच के द्वारा झारखंड के शहीदों को श्रधांजलि दी गयी !

हिन्दु जागरण मंच के द्वारा झारखंड के शहीदों को श्रधांजलि दी गयी !

रांची (रांची ब्यूरो): हिन्दु जागरण मंच महानगर कमिटी के द्वारा झारखंड के शहीदों को श्रधांजलि दी गयी। आज दिनांक 21 indexoioiअगस्त 2016 संध्या 5.45 बजे राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर हिन्दू जागरण मंच रांची महानगर कमिटी के द्वारा ‘शहीदों को नमन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों के द्वारा 51 दीप प्रज्वलित कर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद हुए झारखण्ड के तीनों सपूतों को श्रधांजलि दी गयी।तथा भारत के सभी अमर बलिदानी शहीदों की वीरगाथा को याद किया गया।अध्यक्षता महानगर संयोजक श्री सुजीत सिंह जी एवं संचालन महामंत्री राकेश कर्ण ने संयुक्त रूप से किया। श्री सुजीत सिंह जी ने मौके पर कहा की सरकार को हमारी देश की रक्षा कर रहे सेनाओं के आत्मरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियार, बुलेटप्रूफ़ जैकेट, उत्तम किस्म के हेलमेट इत्यादि उपलब्ध करानी चाहिए ताकि वीर जवान दुश्मनों की गोलियों का कम से कम शिकार बनकर अपने देश की रक्षा कर सकें तथा महामंत्री राकेश कर्ण ने कहा की जिस प्रकार से पड़ोसी देशों के द्वारा बार बार घुसपैठ किया जा रहा है

एवं हमारे वीर जवानों के साथ ही देश के आम नागरिकों को भी निशाना बनाया जा रहा है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है एवं इसके लिए सरकार को अपनी जिम्मेवारी समझते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाना होगा। मौके पर संयोजक श्री सुजीत सिंह, महामंत्री राकेश कर्ण, मंत्री रंजय वर्मा, विक्रम दादा, चंदन मिश्रा, शंकर वर्मा, राहुल गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, अभिनव जी, गोलू, बासुदेव चंद्रपॉल, ऋषभ सर्कार, नमन भारतिय, प्रभु पटेल, छोटू, प्रवीण जी, एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहें।

Check Also

इतिहास रचेगा दरभंगा ! पहली बार दुनिया के नामी यूरोलॉजिस्ट एक मंच पर, होगी लाइव सर्जरी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिलांचल के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक …

मुहर्रम Alert :: जानिए दरभंगा में कब और कहाँ रहेगी बिजली गुल, पहले ही कर लें तैयारी

मुहर्रम 2026: दरभंगा के कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था को …

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- खामियां दूर करना और जवाबदेही तय करना सरकार की प्राथमिकता

पटना। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण …