केरेडारी (रांची ब्यूरो): गुप्त सुचना के आधार पर थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास के नेतृत्व में सोलर प्लेट और बैटरी चोरों को
हिरासत में लिया गया है और सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों को हिरासत में रख कर कड़ी पूछ ताछ कर रही है और थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस इस मामले की गम्भीरता पूर्वक जाँच करने में जुटी है। सोलर प्लेट और बैटरी की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए दोनो आरोपियों मंटू कुमार पिता स्व बसन्त साव और बिकाश कुमार उर्फ़ सीताराम साव, पिता टिक साव, ग्राम चट्टी पेटो निवासी को केरेडारी थाना कांड संख्या 68/16 के तहत आईपीसी की धारा 414 और 34 के तहत जेल भेज दिया गया। विदित हो की ये चोरों का गिरोह पिछले दिनों से केरेडारी टंडवा क्षेत्र में सक्रीय था। बरामद सामानों में 4 पिस सोलर प्लेट 250 वाड का sije 6 गुणे 3 फिट, बड़ा वाला बैट्रा 15 पीस, 3 गैलन डीजल शामिल है, सारे सामान केरेडारी और टंडवा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी किये गए थे। थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी, लेकिन इस कांड से जुड़े कई राज, राज ही रह गए, क्योंकि मात्र दो लोग ही इतनी बड़ी घटना को अंजाम कतई नही दे सकते, इस मामले में कई आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
Check Also
दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …
दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …
फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !