दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एस.एम ने कहा है कि लॉक डाउन अवधि में तत्काल नगर के व्यक्तियों के लिए आवश्ययक वस्तुओं/अनिवार्य सेवाओं की होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है । इस बाबत् आज जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर के वार्ड पार्षदों, थोक/खुदरा डीलरों के साथ एक बैठक किया गया.
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
जिलाधिकारी द्वारा उन्हें लॉक डाउन अवधि में नगर वासियों को आवश्यक वस्तुओं यथा खाद्यान, तेल,चीनी ,दुध, फल, सब्जी आदि रोजमर्रा की चीजों की होम डिलीवरी सेवा शुरू करने को कहा गया। जिलाधिकारी के आग्रह पर व्यापारियों के द्वारा सहर्ष सहमति व्यक्त करते हुए दो तीन दिन के अंदर ही नगर में होम डिलीवरी सेवा शुरू करने की बातें कहीं गई।

बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त घनश्याम मीना ने बताया कि नगर के 4-5 वार्डो पर एक एक थोक विक्रेता /खुदरा विक्रेता को टैग कर दिया जायेगा ताकि सामग्रियों की डिलीवरी एवं उनके अनुश्रवण में आसानी हो । यह व्यवस्था सुनिश्चित हो जाने पर आम लोगों द्वारा फोन करके आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी करने हेतु ऑर्डर बुक किया जायेगा। तदअनुरूप विक्रेता द्वारा संबंधित व्यक्तियों के घर में सामान पहुँचा दिया जायेगा। इसके साथ ही सब्जी एवं फल विक्रेता को भी वार्डो में घुम-घुम कर ठेला पर फल, सब्जी आदि की बिक्री करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद श्री नीरज ने बताया कि जल्द ही नगर निगम क्षेत्र मे आवश्यक वस्तुओं, फल, साग, सब्जी आदि की होम डिलीवरी सेवा शुरू करने की कोशिश की जायेगी ।
जिलाधिकारी ने नगर के पार्षदों /विक्रेताओं को लॉक डाउन अवधि में सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन करते हुए आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी सेवा चालू करने को कहा है। बताया गया कि रोटरी क्लब के द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को खाना खिलाने की व्यवस्था की जा रही है। इस बैठक में डीएम. नगर आयुक्त, सहित सदर डी.सी.एल.आर पुष्पेश कुमार एवं कई वार्ड पार्षद, थोक/खुदरा विक्रेता उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !