लखनऊ (राम किशोर रावत) : बाल चौपाल द्वारा मेयर संयुक्ता भाटिया एवम लखनऊ नगर निगम के अथक सहयोग से श्रीनगर समर विहार कालोनी (राम जी लाल नगर वार्ड ) के साथ – साथ पूरे मोहल्ले को सेनेटाइज करवाने की प्रभावात्मक पहल की गयी ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अभियान की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवम बाल चौपाल के संरक्षक अनूप मिश्रा ” अपूर्व “ने बताया कि बाल चौपाल और जनसहयोग से व्यपाक स्तर पर इस पहल की शुरुआत की गयी ।

इसी दिशा में कल से मोहल्ले में कूड़ा करकट , नाले – नाली की सफाई के साथ साथ सडकों आदि को सेनेटाइज करवाने , चूना छिड़काव , फॉगिंग आदि के लिये स्थानीय प्रशासन , सरकारी तंत्र से बेहतर तालमेल बनाकर सार्थक कदम उठाया जायेगा ।

कोरोना से घर बैठे जंग लड़ने की दिशा में लिये बाल चौपाल द्वारा एक सार्थक पहल की गई है जिसके तहत मोहल्ले में कोरोना वायरस के संदर्भ में सरकार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के प्रति स्थानीय निवासियों को जागरूक करने उनकी दिक्कतों व जनसमस्याओं को हल करने और लोगों की मदद के लिये एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है ताकि लोग एक दूसरे के घरों में न जाये बिना अपनी जरूरतों और समस्याओं से एक दूसरे को अवगत करवा सकेंगें ।

ग्रुप के प्रमुख 5 लोगों को ये जिम्मेदारी दी गई है कि वे मोबाइल , मेल और सोशल मीडिया आदि के माध्यम से लोगों की जरूरतों और समस्याओं की जानकारी स्थानीय प्रशासन , जनप्रतिनिधियों और मीडिया आदि को देगें ताकि इस संकट की घड़ी में किसी को कोई दिक्कत न हो । साथ ही साथ मोहल्ले के कई घरों का सामान चंद लोगों द्वारा सेनेटाइज तरीके का पालन करते हुए घर बैठे ही सहजता से उपलध करवा दिया जायेगा। इस जनसहयोग से लोगों की समस्या भी हल होगी और घर बैठ कर कोरोना वायरस की हार भी होगी । इसका मुख्य यह भी है दवा , सब्जी – फल और किराना आदि दुकानों में भीड़ न बढ़े ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !