Breaking News

पटना में सनसनीखेज हत्या से हड़कंप, होटल संचालक की पत्नी को मारी गई गोली

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतका का शव उसके पति द्वारा संचालित होटल के पास मिलने से मामला और भी पेचीदा हो गया है।

घटना मुरादपुर गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पश्चिम और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

मृत महिला की पहचान जहानाबाद जिले की रहने वाली करीब 40 वर्षीय माला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में अपने मायके से जानीपुर के बभनपुरा स्थित ससुराल पहुंची थीं। उनके पति सुबोध शर्मा इलाके में एक होटल का संचालन करते हैं।

पुलिस के अनुसार, माला देवी का शव होटल के पीछे लगभग 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में न तो लूटपाट के संकेत मिले हैं और न ही किसी तरह की यौन हिंसा की पुष्टि हुई है। ऐसे में हत्या के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …