Breaking News

सीतापुर में महिला को जलाए जाने पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

सीतापुर में महिला को जलाए जाने पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

लखनऊ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सीतापुर में यौन उत्पीड़न की शिकायत करने जा रही महिला को केरोसिन डालकर जला देने की घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से इस मामले में चार हफ्ते के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें घटना में लापरवाही के लिए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा गया है। आयोग ने पीड़िता की वर्तमान दशा और उसके इलाज के प्रबंध के बारे में भी पूछा है।

आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए कहा है कि यदि ये रिपोर्ट्स सही हैं तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला है, जिसमें पुलिस के स्तर से बड़ी लापरवाही दिखाई देती है। आयोग ने कहा है कि इस मामले में यौन उत्पीड़न का शिकार होने वाली महिला जब पुलिस से मदद मांगती है तो उसे थाने में लिखित शिकायत करने की सलाह दी जाती है।

घटना के दूसरे दिन जब वह लिखित शिकायत करने थाने जा रही होती है तो उसका उत्पीड़न करने वाले अभियुक्त उसे घेरकर उसके ऊपर केरोसिन उड़ेल देते हैं और जला देते हैं।

आयोग ने 60 फीसदी जल चुकी इस पीड़ित महिला की ओर से अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान का भी जिक्र किया है, जिसमें पीड़िता ने दो अभियुक्तों का नाम लिया है और पुलिस के स्तर से लापरवाही की बात कही है। आयोग ने माना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही बदमाशों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया।

पढ़ें यह भी खबर

केजीएमयू में सर्वर ठप होने से मरीज हुए परेशान

 मड़ियांव में बीजेपी नेता के घर से लाखों की चोरी

अयोध्या में राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता: योगी आदित्यनाथ

बुलंदशहर हिंसा: सीएम योगी ने जताया दुख, मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी को 40 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर मुहर, पुलिसकर्मियों की वर्दी और वाहन भत्ते में किया गया इजाफा

अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स मे जरूर लिखें

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *