दरभंगा : आज रविवार को बनाये जा रहे राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का हेलीकॉप्टर से वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी की जायेगी। इस हेतु दरभंगा जिला को राज्य सरकार के द्वारा एक हेलीकॉप्टर की सेवा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार के द्वारा 04-04 ड्रोन कैमरा एवं वीडियो कैमरा टीम उपलब्ध कराया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
ड्रोन कैमरा से मानव श्रृंखला में भाग ले रहे प्रतिभागियों के साथ-साथ विशेष आकर्षणो/झाँकियाँ आदि की वीडियोग्राफी की जायेगी। इसके साथ ही मानव श्रृंखला के मुख्य मार्गों पर सतत् वीडियोग्राफी करने हेतु 16 वीडियोग्राफर को लगाया गया है।

जिसमें रूट नम्बर – 31 सुभाष चौक से अतरबेल, रूट नम्बर – 9 अतरबेल से सढ़वारा, सढ़वारा से जटमलपुर तीरा, रूट नम्बर – 32 विसनपुर से डिलाही एवं डिलाही से लोहिया चौक, रूट नम्बर – 04 लोहिया चौक से आनन्दपुर, आनन्दपुर से हरहच्चा, हरहच्चा मोड़ से सनखेरसा,

सनखेरसा से बड़ी एवं बड़ेही से फुलहाड़ा, रूट नम्बर – 05 दहिया पुल से शिवराम चौक, शिवराम चौक से त्रिमुहानी एवं त्रिमुहानी से धरौड़ा, रूट नम्बर – 20 नाईरबाँध से मुर्तुजापुर एवं मुर्तुजापुर से सकरी चीनी मील शामिल है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफरों को अच्छा तरीके से वीडियोग्राफी कार्य करने का निदेश दिया गया है।

इसके पूर्व जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा के द्वारा सभी वीडियोग्राफरों को प्रशिक्षण दिया गया। वीडियोग्राफरों के लोकेशन को ट्रैक करने के लिए उनके मोबाईल में जी.पी.एस. ट्रेस एप इस्टॉल कराया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !