दरभंगा : सांसद कीर्ति आजाद ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि दरभंगा के जनता के द्वारा उन्हें जो प्रेम दिया गया उसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।

उन्होंने कहा कि दरभंगा के लोगों का प्यार और विश्वास था जिसकी वजह से मैं धनबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हूं और दरभंगा के लोगों के प्रेम की वजह से मैं यहां भी चुनाव जीत लूंगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जिंदगी में फिर मौका मिला, तो उनकी पहली प्राथमिकता दरभंगा होगी।

उन्होंने कहा कि तीन बार वह दरभंगा से सांसद रह चुके हैं और मिथिला से उनका जो प्रेम है वह उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि दरभंगा संसदीय क्षेत्र के लिए मैं यहां से सांसद रहूं या ना रहूं, लेकिन इसके विकास के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा और वह लगातार दरभंगा भी आता रहूंगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !