बैतूल (एम0पी0 ब्यूरो)। पूरे प्रदेश में हो रही गोवंश तस्करी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। बैतूल पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि गोवंश की तस्करी में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस सतर्कता से काम करे तो गोवंश तस्करी हो ही नही सकती। बैतूल के पुलिस परेड मैदान पर बने हेलीपेड पर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हिरादेहि गाँव के सैकड़ों लोग विधायक महेन्द्रसिंह के नेतृत्व में पहुँचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हिरादेहि वन चौकी मामले में कोई गिफ्तारी नही होगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बैतूल हेलीपेड पर बैतूल के पुलिस अधीक्षक राकेश जैन को निर्देश दिए कि किसी को भी परेशान नही किया जाए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हिरादेही वन चौकी से गौवंश लेकर गए ट्रक ने गारगुड गांव में एक मकान गिरा दिया और महाराष्ट्र के चाँदुरबाजार में तीन लोगो को ट्रक ने रौंद दिया जिससे तीनो की घटना स्थल पर मौत हो गई और 27 लोगो को घायल कर दिया है जिससे शुक्रवार को पूरा जिला विरोध में बन्द था ।ग्रामीणों ने श्री चौहान से आठनेर टी आई को भी निलम्बित करने की मांग की और गौवंश की तस्करी में लिप्त पुलिस कर्मियों पर करवाई की मांग भी मुख्यमंत्री से की।
Check Also
दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …
दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …
दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !