दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने कई कोषांगों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने कार्यों का जायजा लिया। ई.वी.एम. कोषांग, मतपत्र कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग एवं सामग्री कोषांग का भ्रमण किये और नोडल पदाधिकारी एवं अन्य सहयोगी पदाधिकारी व कर्मियों को आयोग के द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार निर्वाचन कार्यों का निष्पादन करने का निदेश दिया।

ज्ञातव्य हो कि दरभंगा क्लब में मतदान सामग्री के पैकेट तैयारी किये जा रहे है। यह पैकेट मतदान केन्द्रवार तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित कर लेने को कहा है कि इन पैकेटों में सभी मतदान सामग्री रखे गये हैं?
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने निर्देश दिया कि एक भी सामग्री छूटी नहीं जानी चाहिए। उन्होंने सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को शत-प्रतिशत पैकेटों को पंजी से मिलान कर लेने को कहा है। वहीं 10 प्रतिशत पैकेट्स के मिलान का दायित्व कोषांग के वरीय पदाधिकारी की होगी। ज्ञातव्य हो कि मतदान सामग्री के पैकेट जिला स्तर पर तैयार कराया जा रहा है, लेकिन पोलिंग पार्टी के बीच इसका वितरण संबंधित विधानसभा क्षेत्रवार निर्धारित वितरण स्थल पर की जायेगी।

मतपत्र कोषांग के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदाता सूची तैयारी में संलग्न कार्यरत कर्मियों को निर्देश दिए कि पूरक सूची में जुड़े मतदाताओं को विशेष रूप से शत प्रतिशत मिलान कर तैयार की जाए ताकि किसी भी मतदाता का नाम व क्रमांक मतदाता सूची से छूट नहीं जाए, वंचित नहीं रह जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में पूर्णत: सावधानी बरती जाय। मतदाता सूची तैयारी कार्य से जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किए एवं बचे हुए कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !