दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लॉक डाउन आदेश लागू होने के बाद से गल्ला/किराना व्यापारियों के द्वारा रोजमर्रा की सामानों की कालाबाजारी शुरू कर दिये जाने की शिकायतें प्राप्त हुई है। आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी होने की सूचना मिली है ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. के आदेश पर जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ एवं सभी पणन पदाधिकारियों के द्वारा टीम बनाकर किराना/गल्ला दुकानों/थोक बिक्रेताओं के स्टॉक का भेरिफिकेशन एवं औचक निरीक्षण किया गया है। इसमें गैस एजेंसी, किराना दुकान, दवा दुकान, खाद का दुकान,पीडीएस आदि शामिल थे.

जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय गुप्ता ने बताया है कि कई दुकानों की आज जाँच की गई है और रोजमर्रा की वस्तुओं के खुदरा मूल्य दुकानों में प्रदर्शित कराया गया है। इसमें पाली बाजार, घनश्यामपुर बाजार के अभिषेक किरण, लाल साहू, मो0 अनवर, सिव कुमार के नाम शामिल है।

वहीं पोहद्दी बाजार के ललित देव, कमल नाथ प्रसाद एवं तुमौल चट्टी के दिनेश झा के नाम शामिल है। डीएसओ ने बताया है कि आज नगर निगम सहित सभी अनुमंडलीय एवं प्रखंड स्तरीय बाज़ारों, उचित मूल्य की दुकानों के स्टॉक की जाँच की गयी. सभी दुकानों पर आवश्यक सामानों का दर प्रदर्शित कराया गया है.

जिलाधिकारी द्वारा चेतावनी जारी किया गया है कि लॉक डाउन के नाम पर जो भी व्यापारी कालाबजारी करने की कोशिश करेंगे उन्हें सीधे जेल में बंद कर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने आम उपभोक्ताओं से कहा है कि अगर कोई व्यापारी या दुकानदार गड़बड़ी करता है तो इसकी सूचना जिला आपूर्ति कार्यालय को तुरंत दें. जिला आपूर्ति कार्यालय का दूरभाष संख्या 06272-245374 है.इस नंबर पर सूचना दी जा सकती है. उन्होंने बताया है कि सभी दुकानदारों को उचित मूल्य पर सामानों की बिक्री करने का निदेश दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !