दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शासन/प्रशासन द्वारा पूरी ऐहितियात बरती जा रही है। इस वाबत 28 फरवरी 2020 के बाद राज्य के बाहर से अपने घरों को वापस लौटे सभी व्यक्तियों का सर्वेक्षण कराया गया है। सर्वेक्षण के क्रम में उनके यात्रा का वृतांत एवं नाम/पता/सम्पर्क संख्या रेकार्ड किया गया है। ऐसे लोगों को अगले 15 दिनों तक होम क्वारंटाइन कर उनके स्थिति पर पूरी नजर रखी जायेगी। अगर इस अवधि में उनमें कोरोना के कोई लक्षण दिखेगे तो फिर डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में लाकर उनकी चिकित्सा की जायेगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन द्वारा बताया गया है कि राज्य के बाहर से जिला में आये हुए सभी व्यक्तियों का आशा एवं ए.एन.एम. कार्यकर्ता के माध्यम से सर्वेक्षण करा लिया गया है। विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर सभी व्यक्तियों का डाटा बेस तैयार किया जायेगा।

होम क्वारंटाइन कोषांग के वरीय प्रभारी ए.डी.एम. विभूति चौधरी द्वारा बताया गया है कि राज्य के बाहर से जिला में आये हुए अबतक 9550 से अधिक व्यक्तियों का सर्वेक्षण रिपोर्ट कोषांग में प्राप्त हुआ है जिसे विहित फॉर्मेट में कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है.

लॉक डाउन के चलते पीएचसी / अस्पतालों में ओपीडी बंद रखा गया है इसलिए बीमार व्यक्तियों को उनके घर में डॉक्टर/मेडिकल स्टाफ्स की टीम को भेजकर उनकी चिकित्सा कराई जा रहीं है. डीएचएम द्वारा बताया गया है कि अबतक 7000से अधिक बीमार व्यक्तियों को घर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा चुका है.

बताया गया कि जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/अस्पताल में दो पालियों में 04-04 गाड़ी रखी गई है। किसी भी गाँव से बीमार व्यक्ति की सूचना मिलने पर जरूरत के अनुसार उन्हें चिकित्सीय परामर्श एवं चिकित्सा की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !