दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे भारत वर्ष में लॉक डाउन किया गया है। इसमें जीवनयापन एवं रोजमर्रा की चीजों एवं अनिवार्य सेवाओं को लॉक डाउन से मुक्त रखा गया है। लेकिन सामानों की आवक कम बताकर कतिपय व्यवसायियों द्वारा जरूरी सामानों की कालाबाजारी शुरू कर दिया गया, जिससे आम उपभोक्ताओं को समस्याएँ होने लगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा इस समस्या का तुरंत संज्ञान लिया गया है एवं आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अनिवार्य सेवाओं को सुचारू करने के लिए सभी उपाय किया जा रहा है।जिलाधिकारी के निर्देश पर कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की टीम द्वारा सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों में आवश्यक वस्तुओं के दर का भी निर्धारण कर उसे प्रदर्शित कराया गया है ताकि व्यापारी किसी से भी मनमाना पैसा नहीं वसूल सके। इसी कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में दरभंगा जिला मुख्यालय के थोक गल्ला व्यापारियों के साथ बैठक किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी थोक व्यापारियों को जीवनयापन एवं रोजमर्रा की वस्तुओं यथा – चावल, आटा, दाल, चीनी, तेल, आलू, प्याज आदि का पर्याप्त स्टॉक मेनटेन रखने का निदेश दिया है, ताकि बाजार में सामानों की कमी न हो। उन्हें कहा गया है कि संकट की घड़ी में सहयोग की भावना से कार्य करें। कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न की जायेगी तो आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों के द्वारा आश्वस्त किया गया कि बाजार में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध है। उन्हें थोड़ी बहुत परेशानी ट्रांसपोर्टेशन को लेकर हो रही है। व्यापारियों द्वारा गल्ला ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों/मजदूरो को लॉक डाउन आदेश से छूट देने का आग्रह किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा व्यापारियों के सुझाव को मानते हुए सदर अनुमण्डल पदाधिकारी को खाद्यान्न परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं मजदूरां को आज ही फोटोयुक्त पास निर्गत करने का निदेश दिया गया है।

बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने गल्ला ट्रॉसपोर्टेशन में प्रयुक्त किये जाने वाले पासधारी वाहनों एवं मजदूरो को अनुमति प्रदान करने का आश्वासन दिया हैं।
इस बैठक में डी.एम./एस.एस.पी./सदर एस.डी.एम./सदर डी.सी.एल.आर. सभी गल्ला थोक व्यापारी आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !