Breaking News

सीएम के आदेश के बाद श्रमिकों का वेतन नहीं काट पाएंगे उद्यमी, लॉकडाउन के चलते बंद हैं औद्योगिक क्षेत्र

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो

कोरोना संक्रमण से बचाव और लाक डाउन के कारण जो औद्योगिक इकाइयां बंद हो रही हैं, उनके श्रमिकों को बंदी के दौरान का पूरा वेतन संबंधित उद्यमी देंगे। उद्योगों को इस आशय का निर्देश दिया जा रहा है कि वह अपने श्रमिकों को छुट्टी के दौरान भी वेतन दें।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उद्योग से जुड़े विभाग इसके लिए आदेश तैयार कर रहे हैं। लाक डाउन के कारण राज्य की लाखों औद्योगिक इकाइयां जो आवश्यक सेवाओं से नहीं जुड़ी हैं उनका कामकाज ठप जैसा हो गया है। उद्यमी उत्पादन बंद करने लगे हैं। ऐसे उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को आर्थिक दिक्कत ना हो इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।

एमएसएमई व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि एमएसएमई की इकाइयों के लिए इस आशय का शासनादेश मंगलवार शाम तक जारी कर दिया जाएगा। जिले में तैनात विभागीय अधिकारी इसका पालन कराएंगे। राज्य में एमएसएमई की करीब 90 लाख इकाइयां हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …