Breaking News

जय कंकाली माई कंकाली माई … नामधुन से चारों दिशा गूंजायमान

दरभंगा : जय कंकाली माई कंकाली माई कंकाली माई जय कंकाली माई के मंत्र से दरभंगा राजकिला परिसर और उसके आसपास का इलाका गुंजायमान हो रहा है।

कंकाली मंदिर में आयोजित नवाह यज्ञ के अवसर पर दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शाम ढलने के बाद मंदिर और आसपास के रास्तों पर जगमगाते रौशनी से पूरा परिसर सुंदर और सौम्य लगने लगता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इस अवसर पर मंदिर पहुंच कर नवाह यज्ञ में शामिल हो रहे है।

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित राजीव कुमार झा ने बताया कि हवन स्थल पर मणिथम्ब विधि द्वारा मंडप बनाया गया है। जिसमें दो-दो घंटे की पाली में मंत्रोच्चारण के साथ हवन जारी है। वहीं दो घंटों की पालियों में नामधुन अनवरत जारी है। जिसमें पुरूषों की 10 और महिलाओं की दो मंडलिया लगाई गई हैं। भक्त मंदिर में दर्शन के पश्चात हवन वेदी की प्रदक्षिणा कर नामधुन में शामिल हो जाते हैं। दिन में महिलाओं की संख्या अधिक होती है। वहीं शाम होने के बाद महिला-पुरूष और बच्चे मंदिर पहुंचते हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *