डेस्क। दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अन्तर्गत निर्धारित 11 अवयवों पर किए जा रहे कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उक्त बैठक में जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने, नए जल स्रोतों का निर्माण, आहर, पईन का जीर्णोद्धार,सार्वजनिक कुआँ का जीर्णोद्धार, चापाकल एवं कुआँ के समीप सोख्ता का निर्माण, चेक डैम, छत वर्षा जल संचयन का निर्माण, वृक्षारोपण, टपकन सिंचाई, सौर ऊर्जा एवं जैविक खेती की समीक्षा की गई।

05 एकड़ से ऊपर के तालाबों के जीर्णोद्धार के संबंध में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि पाँच तालाबों में काम शुरू किया गया था, जिनमें से चार का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। नए तालाबों के जीर्णोद्धार कराने हेतु प्राकलन बनाकर विभाग को भेजा गया है। सहायक अभियंता ने कहा कि 05 एकड़ से कम वाले तालाब का जीर्णोद्धार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराया जाता है। उप विकास आयुक्त ने लंबित मामले को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
डी.पी.ओ मनरेगा ने बताया कि 05 एकड़ तक के 563 तालाबों में काम शुरू करवाया गया था जिनमें 484 तलाबों का जीर्णोद्धार कराया जा चुका है। उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर तालाबों का सर्वेक्षण करवा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

जिले में सार्वजनिक कुआं की संख्या पोर्टल पर अद्यतन करने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं यथा-तालाबों, पोखरों, आहरों, पईनों का अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को की आवश्यक निर्देश दिए। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत संचालित योजनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया। पईन और आहार योजना में सत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हो गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को भौतिक सत्यापन अगले तीन दिन के अंदर कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा लंबित मामले को पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया।बैठक में बताया गया कि चापाकल एवं कुआँ के समीप सोख्ता निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। चेक डैम के संबंध में बताया गया कि मनरेगा के माध्यम , लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से चेक डैम का निर्माण करवाया गया है। जिला पंचायती राज के द्वारा 361 कुआँ का जीर्णोद्धार करवाया जा चुका है।

छत वर्षा जल संचयन के संबंध में बताया गया कि मनरेगा द्वारा भवनों पर कार्य शुरू करवाया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने छत वर्षा जल संचयन के लम्बित कार्य को जल्द से जल्द पुरा करने को कहा। टपकन सिंचाई के संबंध में बताया गया कम पानी की खपत से अच्छी फसल ली जा सकती है जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है । सौर ऊर्जा प्लांट के संबंध में बताया गया की लंबित योजनाएं पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
बैठक में डी.आर.डी.ए निदेशक श्री पवन कुमार,उप निदेशक जन-सम्पर्क श्री सत्येन्द्र प्रसाद, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली ऋतुराज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) आमना जोहरा अंचलाधिकारी ,प्रखंड पंचायती राज अधिकारी आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !