डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं ने राज्यों का दौरा शुरू कर दिया है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 मार्च को बिहार आ रहे हैं। प्रदेश में NDA की सरकार बनने के बाद यह उनका पहला दौरा है। गृहमंत्री पटना के पालीगंज स्थित कृषि फॉर्म मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर बिहार बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 9 मार्च को पटना जिले के पालीगंज आएंगे। वे अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित कृषि फॉर्म के मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। एनडीए सरकार बनने के बाद वे पहली बार बिहार आ रहे हैं। रैली को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं, अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने अपने सभी कमेटियों को निर्देशित करते हुए जी जान लगा देने के लिए कहा है। इस रैली में एक लाख लोगों को जुटाने के लिए भाजपा तैयारी कर रही हैं।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !