Breaking News

जालंधर::नोट बंदी का विरोध प्रदर्शन करने वाले ,देश का हित ना सोचने वाले : उमेश बत्रा

img-20161124-wa0000जालंधर(राजीव धम्मि): आज भाजपा मंडल एक के महासचिव उमेश बत्रा ने कहा की आजकल कुछ विपरीत पार्टी के कार्यकर्ता अपनी राजनीति चमकाने के लिए नोट बंदी के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं व लोगों को गुमराह करके शांति भंग करने का प्रयत्न कर रहे हैं ,जोकि बहुत शर्मनाक बात है | वह समझते नहीं या समझना नहीं चाहते की बदलाव आसान नहीं होता, देश को बदलना है व देश को कालेधन जैसी बड़ी समस्या से बचाना है तो इस तरह का कदम उठाना जरूरी था ,यह सिर्फ आप धरना प्रदर्शन करने वाले या विपरीत सरकारों के लिए बंद नहीं हुए है ,यह हम सभी देशवासियों के लिए बंद हुए हैं, आज समय है हालात के साथ समझोता करने का ,ना कि बेकार में इसके खिलाफ रोष प्रदर्शन का | देश का हित सोचने वाले कभी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे | पाकिस्तान जैसा देश इसकी निंदा करें तो समझ में आता है ,लेकिन अपने ही देश के होकर देशहित के लिए किए गए नोट बंदी की निंदा करें तो यह कोई समझदारी नहीं है |अगर इसकी विस्तृत पहलू पर ध्यान दें तो यह एक साहसी और बुद्धिमानी  वाला देश हित के लिए उठाया गया एक बड़ा कदम है , आज इस कदम की देश के सच्चे नागरिक होने के नाते हमें प्रशंसा करनी चाहिए ,मोदी जी का यह कदम देश के सुनहरे भविष्य के लिए उठाया गया बहुत बड़ा कदम है , कुछ दिन की परेशानी को नजरअंदाज कीजिए और आने वाले अच्छे दिनों के बारे में भी सोचिए ।देश की जनता अपने विवेक और समझदारी से काम ले और इन भड़काने वालों से बचे |

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …