Breaking News

बिहार :: आयकर विभाग के छापेमारी की अफवाह पर 15 लाख के बिस्कुट सहित तकनीकि उपकरण की लूट, प्राथमिकी दर्ज

picsart_11-25-10-23-37-300x200दरभंगा : पतोर ओपी थानाक्षेत्र के खैरा प्रखंड में मां भगवती इंटरप्राइजेज और पॉल फूड्स के ऑफिस और स्टोर में गुरुवार को आयकर सर्वे की अफवाह से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में लोग जुटे। इसके बाद ऑफिस व स्टोर में घुसकर बड़ी मात्रा में बिस्किट का डिब्बा सहित अन्य सामान लेकर भाग निकले।

घटना की जानकारी ऑफिस के स्टॉफ रामसोगारथ महतो उर्फ बौका महतो ने कंपनी मालिक पंकज कुमार सिंह व पिंकी देवी को दी। वे घटनास्थल पर पहुंचे। पतोर ओपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंपनी में ब्रेड व बिस्किट का निर्माण होता है। किसी ने आयकर विभाग के सर्वे की अफवाह फैला दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने लगभग 15 लाख का बिस्किट, एक लैपटॉप, एक पंखा, तीन कुर्सियां, बिस्किट बनानेवाला उपकरण, एकाउंट के सभी कागजात ले गए। मालिक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी मंत्री मदन सहनी के …

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …