
जालंधर(उमेश बत्रा): आज युवा भाजपा के पूर्व महामंत्री व युवा शक्ति संघ के प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने प्रेस को एक बयान जारी कर कहा की पंजाब सरकार की और से पंजाब में लॉटरी कारोबार बन्द करने के बावजूद जालंधर के बस्ती अड्डा,ज्योति चौक,मिलाप चौक,भगत सिंह चौक,सोढल चौक काली माता मन्दिर,मक्सूदा चौक,मॉडल हाउस,बाबु लाभ सिंह नगर व अन्य इलाको में नेताओ एवं पुलिस के चेहते दुकानदार खुद ही नंबर निकाल गरीब जनता के साथ धोखेबाज़ी कर हर रोज़ जनता को लाखो का चुना लगा रहे है । सरीन ने बताया की पुलिस को कई बार इस मामले से अवगत भी करवाया गया है ,परंतु उच्च अधिकारी इस मामले में कोई करवाई नहीं कर रहे ,जबकि जनता से धोखेबाज़ी करने वाले बस्ती अड्डा के एक सट्टेबाज़ को एक बड़े नेता ने ताज़ा-ताज़ा रिवॉल्वर का लाइसेंस भी बनवाकर दिया है जो रात को 12 बजे तक अपने टेबल पर रिवाल्वर रखकर काम करता है और एक इसी तरह एक अन्य सट्टेबाज़ भी है जिसने सरकार की तरफ से बन्द हुयी लॉटरी के फरमान के बावजूद भी शहर में कई दुकाने अलग-अलग इलाको में खोल रखी है, जिनको पकड़ने में पुलिस बेबस नज़र आती है अतः इनकी जालंधर पुलिस की और से कोई करवाई न करने के चलते मजबूरन उन्हें डीजीपी को लिखित नाम भेजकर गरीब जनता से हो रही धोखेबाज़ी पर नकेल डालने की मांग की है | सरीन ने कहा अगर इसी तरह अवैध सट्टेबाज़ी का कारोबार नेताओ के चेहते खुद चक्कर वाली लॉटरी चला कर कार्य करते रहे ,तो जल्द ही सड़को पर गरीब मजदूर और नौजवान आत्महत्या करते नज़र आएंगे, जिसकी जिम्मेवार जालंधर पुलिस की होगी इसके साथ ही सरीन ने बताया की शहर में अवैध शराब व चरस का कारोबार भी ज़ोरो पर है और बिना किसी डर के तस्कर होम डिलीवरी देने का काम कर हर गली में नशा मुहिया करवा रहे है, इसके लिए भी जालंधर पुलिस को तुरंत कारवाई करनी चाहिये |
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !