Breaking News

जाम से निदान : मंथन किया ऑटो चालकों और पुलिस ने….

indexrfgrygरांची (रांची ब्यूरो) : राजधानी मे जाम से मुक्ति के लिए गुरुवार को पुलिस और ऑटो चालको ने एक मंच पर बैठकर मंथन किया। राजधानी मे जाम की समस्या नई नहीं है। विगत 15 साल से जाम से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जाम से हर राजधानी वासी परेशान और चिंतित हैं। शहर में 10 हजार से ज्यादा टेम्पो चलते हैं जिसके कारण सड़कों पर दबाब बढ़ा है और हमें प्रतिदिन जाम से रूबरू होना पड़ रहा है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को पुलिस प्रशासन के साथ प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के पदाधिकारियों की संगोष्ठी हुई। मौके पर ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने कहा की जाम मुक्त शहर बनाने के लिए ऑटो चालकों का बहुत बढ़ा योगदान हो सकता है। यातायात नियमों का पालन कर ही इस समस्या से निजात मिल सकता है। उन्होने आश्वस्त किया की महासंघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। महासंघ की ओर से अध्यक्ष अर्जुन यादव ने कहा की सरकार की ओर से ऑटो चालको को कोई सुविधा नहीं दी गयी है। परमिट मिलती नहीं है लेकिन परमिट के नाम पर पुलिस ऑटो को पकड़ती है। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, नगेन्द्र पाण्डे सहित कई ऑटो चालकों ने अपने विचार रखे|

Check Also

बिहार पुलिस को सीएम नीतीश का आवश्यक दिशा निर्देश

    डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में …

मुहर्रम दसवीं पर श्री श्री 108 राम लक्ष्मण व्यायामशाला गायत्री मन्दिर बाकरगंज द्वारा अखाड़ियों को पिलाया गया शर्बत

    डेस्क। दसवीं मुहर्रम पर्व पर श्री श्री 108 राम लक्ष्मण व्यायामशाला गायत्री मन्दिर …

पर्दाफाश :: काजीम अंसारी ने की मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस हत्या, सफल उद्भेदन का दरभंगा पुलिस ने किया दावा

  सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि …