Breaking News

जन सुराज की दरभंगा जिला कमेटी घोषित, अधिवक्ता बिल्टू सहनी जिलाध्यक्ष तो सुशील मिश्रा को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी

दरभंगा। बिहार में बदलाव को लेकर पिछले 18 महीने से पदयात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जनसुराज मुहिम लगातार विस्तृत रूप धारण करती चली जा रही है. जन सुराज का दरभंगा जिले में कार्यकारिणी का गठन किया गया है. जन सुराज ने 17 मार्च रविवार को अधिकारिक सूची जारी की है जिसके अनुसार सदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं जिले के नामी अधिवक्ता बिल्टू सहनी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

मिथिलांचल में दो दशक से किसानों और गरीबों की हक हकूक की लड़ाई लड़ने वाले जाले मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील मिश्रा को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वरिष्ठ प्राध्यापक एवं शिक्षाविद प्रोफेसर सुरेंद्र मोहन यादव को सभापति की जिम्मेदारी दी गई है. दरभंगा जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में जन सुराज की ओर से अहम भूमिका निभाने वाले जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हबीबुल्लाह हाशमी एवं जिप सदस्य धर्मेंद्र झा को जन सुराज जिला अभियान समिति का संयोजक बनाया गया है.

कुशेश्वरस्थान जैसे दूरस्थ अंचल से संबंध रखने वाले हाईकोर्ट के वकील पुरुषोत्तम कुमार को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है वहीं सिंहवाड़ा प्रखंड की पूर्व प्रमुख आरती देवी को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिंहवाड़ा प्रखंड के तेज-तर्रार युवा मुमताज़ अंसारी ‘चांदबाबू’ को सौंपी गयी है. जिल किसान अध्यक्ष हायाघाट के दिनेश भगत को बनाया गया है.

जन सुराज जिला संरक्षक समिति में बेनीपुर से विष्णु देव पासवान, हायाघाट से मोहम्मद शोएब, दरभंगा नगर से डॉक्टर मनोज कुमार झा, डॉक्टर आर.बी. खेतान, डॉक्टर पवन कुमार चौधरी को जगह मिली है.हायाघाट मुखिया संघ अध्यक्ष राजकुमार चौधरी को दरभंगा सदर अनुमंडल का अध्यक्ष तो वहीं बेनीपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष रमाकांत यादव को बेनीपुर अनुमंडल अध्यक्ष बनाया है. वैद्यनाथ मुखिया को को बिरौल अनुमंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …