Breaking News

जन सुराज समर्थित सीता देवी निवर्तमान चेयरमैन रेणु देवी को हराकर बनी जिप अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

दरभंगा। दरभंगा जिला परिषद की निवर्तमान चेयरमैन रेणु देवी ने 12 जनवरी को विश्वास मत खो दिया था। चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित तिथि 15 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की तारीख़ तय की गई।

शुक्रवार को हुए चुनाव में जन सुराज समर्थित प्रत्याशी सीता देवी ने 46 सदस्यों में से 28 जिला परिषद सदस्यों का मत प्राप्त कर रेणु देवी को पराजित कर दिया है। वहीं रेणु देवी के समर्थन में 14 मत पड़े हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

गौरतलब है कि पहली बार रेणु देवी ने सीता देवी को एक वोट से पराजित किया था। बता दें कि इस जीत के बाद सीता देवी के समर्थकों ने ढोल नगाड़े बजा और एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान जन सुराज ज़िंदाबाद और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ज़िंदाबाद के नारे भी लगे। जीत पर सीता देवी ने कहा कि बिहार में विकास और बेहतर भविष्य के लिए हम प्रशांत किशोर जी के साथ हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …