Breaking News

सीता देवी जिप अध्यक्ष निर्वाचित, 16 मतों से हुई विजयी

दरभंगा। समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी, राजीव रौशन के द्वारा जिला परिषद् के सदस्यों को राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा नियुक्त प्रेक्षक-सह-अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन), मधुबनी संतोष कुमार, अपर समाहर्त्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मधुबनी (सुरक्षित) राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके उपरान्त अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हेतु घोषणा की गयी।

अध्यक्ष पद हेतु 02 अभ्यर्थियों यथा-बहेड़ी प्रखण्ड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या -26 से निर्वाचित जिला परिषद् सदस्य रेणु देवी-1 एवं बहादुरपुर प्रखण्ड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या -20 से निर्वाचित जिला परिषद् सदस्य सीता देवी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। दोनों प्रत्याशी के बीच मतदान कराया गया। मतदान के उपरान्त मतगणना में 01 मत अविधिमान्य पाया गया।

रेणु देवी-1 को कुल -12 मत प्राप्त हुए, जबकि सीता देवी को कुल 28 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सीता देवी 16 मत से विजयी घोषित की गयी एवं उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाची पदाधिकारी -सह-जिलाधिकारी द्वारा दिलायी गयी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

राजीव रौशन जिला निर्वाची पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी, दरभंगा द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष को नशामुक्ति की भी शपथ दिलाई गई।  इस प्रकार जिला परिषद् अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्वक एवं पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया गया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …