डेस्क : विधानसभा चुनाव से पहले सियासत सरगर्मियां तेज हो गई है. जदयू से श्याम रजक को निष्कासित करते हुए मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया है. जिसके बाद श्याम रजक राजद से जुड़ने के लिए पटना में राबड़ी आवास पहुंचे जहां तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अपनी राजनीतिक जीवन को बरकरार रखेंगे.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार में मंत्री श्याम रजक को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने पार्टी से निकाल दिया है. सोमवार को श्याम रजक इस्तीफा देने वाले थे उससे पहले ही जेडीयू ने उन पर एक्शन ले लिया है.

प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने ये कार्रवाई की है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने फुलवारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम रजक को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए दल से निष्कासित कर दिया है.

इसके अलावा श्याम रजक पर कार्रवाई करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से भी हटा दिया है. वहीं राज्यपाल फागु चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुशंसा पर मुहर भी लगा दी है.

अभी-अभी श्याम रजक राजद से जुड़ने के लिए पटना में राबड़ी आवास पहुंचे जहां तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अपनी राजनीतिक जीवन को बरकरार रखेंगे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !