Breaking News

जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी आयोजित

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देश के आलोक में जिला में शत प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। दरभंगा जिला के बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत पोहद्दी पश्चिमी पंचायत में शुक्रवार को जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत रैली, संकल्प अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ों जीविका दीदियों ने भाग लिया एवं आगामी लोकसभा चुनाव में सभी लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया। दीदियों ने बताया कि आपका एक-एक मत कीमती है, इसे बर्बाद नहीं होने दें।

इस अवसर पर जीविका की दरभंगा जिला परियोजना प्रबंधक डॉ ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों को मतदान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।

मौके पर प्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन ब्रजेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजन कुमार, प्रखंड लेखापाल राम लखन साह तथा सामुदायिक समन्वयक रंजू कुमारी भी उपस्थित रही।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …