Breaking News

जॉब एक्सप्रेस :: 28,447 पदों पर जल्द होगी एएनएम की बहाली

डेस्क : प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के इरादे से स्वास्थ्य विभाग एएनएम के स्वीकृत सभी पदों पर बहाली करेगा। प्रदेश में एएनएम के 40 हजार पद स्वीकृत हैं, जिनमें से वर्तमान में साढ़े ग्यारह हजार पदों पर ही एएनएम कार्यरत हैं। शेष पद रिक्त हैं।

अभी कुछ अरसा पहले सरकार ने रिक्त पदों के विरूद्ध साढ़े छह हजार एएनएम बहाली के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब पूर्व के आदेश में संशोधन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने  28,447 पदों पर एएनएम की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया है। 
भारतीय लोक स्वास्थ मापदंड के अनुसार पांच हजार की आबादी पर एक स्वास्थ उपकेंद्र और प्रत्येक स्वास्थ्य उप केंद्र के अनुपात में दो-दो की संख्या में एएनएम की तैनाती की जानी है। बता दें कि प्रदेश के बीस हजार स्वास्थ्य उपकेंद्र में दो-दो एएनएम के पद स्वीकृत हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिलों को कहा गया है कि वह रोस्टर क्लियर करते हुए रिक्त पदों की सूचना विभाग को मुहैया करा दें ताकि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा सके।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *