पटना (संजय कुमार मुनचुन) : राजस्थान के बाडमेड के चर्चित पत्रकार दुर्ग सिंह राजपुरोहित शनिवार को बेउर जेल से रिहा हो गए . 
पत्रकार दुर्ग और उनके परिवार की मौजूदगी में बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के अध्यक्ष और वरीय पत्रकार एस.एन.श्याम ने पटना के जोनल आई जी जनाब नैय्यर हसनैन खां को चार सूत्री मांगो का ज्ञापन दिया .
इस ज्ञापन में राजपुरोहित पर झूठे मुकदमे का पर्दाफाश करने और साजिश कर्ताओं पर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की गयी है .इस दरम्यान पटना के एस एस पी मनु महाराज भी मौजूद थे .
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !