Breaking News

पत्रकार विनय अग्रवाल की पुण्यतिथि, सर्वधर्म प्रार्थना सभा व नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

दरभंगा : मुर्धन्य पत्रकार विनय कुमार अग्रवाल की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ नि:शुल्क दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

बंगलागढ़ स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सार्इं सेवा समिति बिहार-झारखण्ड की ओर से भजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दरभंगा नगर निगम के महापौर वैजयंती खेड़िया, मिथिला शोध संस्थान के निदेशक डॉ. देवनारायण यादव, प्रो. जयशंकर झा, राष्टÑपति पुरस्कार से सम्मानित कामनी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मित्रराधा बल्लभ कंठ, सुशांत कुमार, उज्ज्वल कुमार ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पत्रकार विनय अग्रवाल

इस अवसर पर सतीश सिंह, सोमेश्वर नाथ दधिची, मुकेश कुमार निराला, निर्भय भारद्वाज, शशिभूषण गुप्ता, सुनील शर्मा, जयनारायण दूबे, ब्रजभूषण, प्रो. रमण झा, श्री अग्रवाल के जीविनी पर प्रकाश डाला। उसके बाद महापौर ने दंत चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में प्रो. अजीत कुमार और काशी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिविर में डा. अभिषेक, डा. शैलेस, डा. अंजू ने 180 मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया। वहीं दवा प्रतिनिधि की ओर से अरूण, संजीव और आशीष ने नि:शुल्क दवा उपलब्ध करायी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मित्रनाथ झा ने किया।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …