डेस्क : दरभंगा यूनेस्को क्लब के द्वारा “नेकी की दीवार” का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथियों को जिला अभियोजन पदाधिकारी गुप्तेश्वर प्रसाद, दरभंगा यातायात प्रभारी शिवमुनि प्रसाद, अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी, उपाध्यक्ष रतन खेड़िया, कोषाध्यक्ष रिंकू कुमार झा आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस अवसर पर श्री पंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार क्लब के द्वारा जाड़े की शुरूआत में ही जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही साथ कपड़े एवं खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। क्लब के द्वारा पिछले 2 अक्टूबर से निरंतर नेकी की दीवार का आयोजन शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। उन्होंने आमजनों तथा दुकानदार से भी इस कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जिला अभियोजन पदाधिकारी गुप्तेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम जब भी क्लब के द्वारा किया जाएगा मैं सदैव सहयोग करने के लिए तैयार रहूंगा। इस अवसर पर दरभंगा यातायात प्रभारी शिव मुनि प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य जगहों पर मैं इस तरह का कार्यक्रम करता रहा हूं। मुझे आज यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

आगामी 25 दिसम्बर 2019 को इसी स्थान पर मेरे सौजन्य से सवा एवं प्रयास से 125 कम्बलो का वितरण किया जाएगा साथ ही साथ उपस्थित लोगों के बीच दही चूड़ा एवं गया का तिलकुट के भोज का आयोजन किया जाएगा। जिसे क्लब ने सहर्ष स्वीकार किया एवं आश्वासन दिया कि क्लब के द्वारा भी उसमें सहयोग किया जाएगा। तत्पश्चात उपस्थित लोगों के बीच सब ने मिलकर कंबल का वितरण किया इसमें कई निशहाय लोग भी उपस्थित थे पारो देवी, गुलरिया देवी, बीना देवी, डोमिनी देवी गुड़िया देवी, राजकुमारी देवी, जनक पासवान, उत्तम पासवान, राधा देवी, फुल परी देवी आदी कई लोगों के बीच कम्?बलो का वितरण किया गया। साथ ही साथ चुड़ा, सत्तू एवं पुराने कपड़ों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब के उपाध्यक्ष विनोद शाह, आशुतोष कुमार भगत, रतन कुमार खेडिया, मारवाड़ी महिला मंच अध्यक्षा नीलम पंसारी, एनएसएस के बच्चों, स्कूल के बच्चों ने भरपूर सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक राघवेंद्र कुमार एवं मिनी ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन रतन खेड़िया ने किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !