Breaking News

अभी-अभी :: दरभंगा में फाइनेंस कंपनी के एजेंट को मारी गोली, दिनदहाड़े लूटे कैश व मोबाइल

डेस्क : दरभंगा में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मार कर नकदी व मोबाइल लूट लिया गया। यह घटना जिले के कमतौल-भरवाड़ा पथ में शुक्रवार को करीब 11 बजे रजोखर पोखर के समीप हुई। इस दौरान बाइक पर सवार माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट छोटेलाल यादव (35 वर्ष) को गोली मार नकदी एवं मोबाइल लूट लिया। युवक के दाहिने जांघ में गोली लगी है। उससे कितनी नकदी लूटी गई है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

वह मधुबनी जिले के समदा सोहरौल गांव निवासी प्रभुदयाल यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही कमतौल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार, कमतौल से भरवाड़ा की ओर जा रही बाइक सवार छोटेलाल को पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए पीछे से धक्के मार गिरा दिया।


छोटेलाल के जमीन पर गिरते ही जेब से नकदी एवं मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसके दाहिने जांघ में गोली मार दी और भरवाड़ा की ओर भाग गए। कमतौल थानाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि जख्मी को उचित उपचार के डीएमसीएच भेजा गया है। उसके होश में आने पर घटना की पूरी जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्र की नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *