दरभंगा : जिला में अवस्थित मरने कमला नदी को फिर जीवंत करने की कार्य योजना पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसके गौड़ाबौराम प्रखण्ड के करकौली से बिरौल प्रखण्ड के सुपौल बाजार, भदहर के बीच लगभग 05 कि.मी. स्ट्रेच का जीर्णोद्धार करने हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि मरने कमला के 05 कि.मी. स्ट्रेच के जीर्णोद्वार कार्य पर 1.99 करोड़ रूपया लागत आयेगा। इस हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है और शीघ्र ही संवेदक को कार्य आवंटित कर दिया जायेगा।

जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा जिला में अवस्थित मरने कमला नदी के सम्पूर्ण भाग का जीर्णोद्धार करने पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमण्डल, दरभंगा को एक सप्ताह के अंदर मरने कमला नदी के लगभग 50 कि.मी. स्ट्रेच का सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा है। कहा है कि अगले हफ्ते वे खुद इस नदी का निरीक्षण करेगे।
बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि मरने कमला नदी मधुबनी जिला से निकलकर दरभंगा जिला के सकरी नारायणपुर होते हुए – माधोपुर – भैरूख – रोहार-महमूद – करकौली – सुपौल बाजार – भदहर (बिरौल) – कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड होते हुए करेह नदी में मिलती है।
उन्होंने बताया कि पुरानी कमला नदी की कई धाराएँ है, जो वर्त्तमान में मृतप्राय है। इसमें से बेनीपुर से कछुआ के बीच मरने जीबछ नदी भी शामिल है। जाले से केवटी के बीच भी कमला नदी की धारा है। इन सभी नदियों में गाद भर गया है। कहीं-कहीं पानी है। इन सभी नदियों का अधिकांश हिस्सों में भारी अतिक्रमण है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत दरभंगा जिला की नदियों/तालाबों आदि का जीर्णोद्धार किया जायेगा। कहा कि मरने कमला नदी के जीर्णोद्धार हो जाने पर दरभंगा जिला में पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमण्डल, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जाले/बेनीपुर/बिरौल आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !