Breaking News

दरभंगा में गरजे कन्हैया कुमार, कहा – लड़ाई चेहरे का मोहताज नहीं

डेस्क : देशभर में एनआरसी, एनपीआर व सीएए के विरोध में जनसभाएं हो रही है। लड़ाई लड़ने के लिए चेहरे की जरूरत नहीं होती है। लड़ाई चेहरे का मोहताज नहीं होता है।

संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत हर कोई इस काला कानून का विरोध कर रहा है।

काला कानून वापस लेना ही होगा। उक्त बातें दरभंगा के राज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कही।

ये लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। साथ ही जनता की हक के लिए, तिरंगा के लिए व लोकतंत्र का भविष्य क्या होने वाला है, उसके लिए भी ये लड़ाई है। इसको लेकर ये जन गण मन यात्रा निकाली गई है। यात्रा का स्वागत दरभंगा वासियों ने पूरे जोर-शोर से किया है।

साथ ही कन्हैया कुमार ने कहा कि 29 तारीख को पटना में जन गन मन यात्रा पूरी होगी।

29 तारीख को पटना के गांधी मैदान में आने के लिए आपलोगों को आमंत्रण देने आया हूं।

ये यात्रा बाबू धाम से गांधी मैदान तक निकाली गई है। ये लड़ाई पार्टी, व्यक्ति, तिरंगा, मंच और जनता की है।

सरकार तोड़ने का नहीं जोड़ने का काम करें। सरकार एनआरसी के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।

जाले से सभा करके दरभंगा के राज मैदान आते वक्त कन्हैया कुमार की सुरक्षा को देखते हुए रूट में बदलाव कर सभा स्थल लाया गया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …