निगोहां/लखनऊ। निगोहां के मदनखेडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार सुबह शौच के लिए निकले एक पक्ष को गांव के ही दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ घायल परिवारीजनों के साथ निगोहां थाने पहुंचा जहां पुलिस ने कई धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर घायल को उपचार हेतु सीएचसी भेजा।
और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दयालपुर के मजरे मदनखेड़ा गांव निवासी संजय चौरसिया(22) ने बताया कि उसके पड़ोसी फूलचंद रावत से पिछले दो वर्ष पूर्व हुए नाली के विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है इसी रंजिश के चलते कई बार कहासुनी व मारपीट भी हो चुकी है।

इसी रंजिश को लेकर जब वह सोमवार सुबह 5 बजे शौच के लिए गांव के तालाब के किनारे गया तो फूलचंद रावत ने लाठी में बंधे एक फरसे से उस पर जोरदार हमला कर दिया जिससे उसका सर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपित मौके से भाग निकला। और खून से लथपथ घायल किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिवारीजनों के साथ निगोहां थाने पहुंचा जहां पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। इंस्पेक्टर निगोहां चिरंजीव मोहन ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !