Breaking News

कोविड-19 :: दरभंगा डीएम की पहल पर सुविधाओं से लैस 100 बेड का डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर तैयार

वीडियो में देखें सुविधाओं से लैस कोविड हेल्थ सेंटर

डेस्क : दरभंगा जिला स्कूल के परीक्षा भवन के तीसरे तल पर कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के लिए 100 बेड वाला डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर का संस्थापन अंतिम चरण में है। दो हॉल में कुल 100 बेड का हेल्थ सेन्टर बनाया जा रहा है।

प्रत्येक बेड के साथ बी0 टाइप ऑक्सीजन सिलिण्डर सम्बद्ध किया गया है। जिसमें 144 किलोग्राम ऑक्सीजन रहता है और यह 04 से 05 घंटे तक एक व्यक्ति को ऑक्सीजन प्रदान कर सकता है।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इसकी जाँच स्वंय की। उपस्थित कर्मी ने ऑक्सीजन सिलिण्डर में मीटर एवं मास्क सहित पाइप लाइन लगाकर ऑक्सीजन सप्लाई कर जिलाधिकारी को दिखलाया।

जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी को पर्याप्त संख्या में मास्क रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मास्क एक व्यक्ति के द्वारा प्रयोग किये जाने के बाद हटा दिया जाए तथा दूसरे व्यक्ति के1 लिए दूसरा मास्क लगाया जाए।

उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर के भरवाने की व्यवस्था रखने तथा प्रत्येक बेड पर एक वेल(घंटी) की व्यवस्था रखने के निर्देश सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा को दिए ताकि मरीज को किसी तरह की परेशानी होने पर वह घंटी बजा कर बता सके।

इस अवसर पर संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डी.एम.सी.एच. में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए 300 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावे परीक्षा भवन में 100 बेड का डेडिकेटेट कोविड हेल्थ सेन्टर बनाया जा रहा है। जिसमें मरीजों को सारी सुविधाएँ मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने ड्यूटी रूम एवं कंट्रोल रूम का भी मुआयना किया। इसके उपरांत नोडल पदाधिकारी आई.टी. सेल ने व्हाट्स एप कॉल से टेलीमेडिसीन के प्रयोग के संबंध में जानकारी पावर प्वाइंट प्रजेटेशन के माध्यम से दी।

इस अवसर पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, सहायक समाहर्त्ता सुश्री प्रियंका रानी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार, डी.एम.सी.एच.अधीक्षक मणी भूषण शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्त्ता गौरव शंकर व सुश्री पुष्पिता झा एवं डी.पी.एम. (हेल्थ) विशाल कुमार उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *