पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त यानी बुधवार को विशेष मुहूर्त में भूमि पूजन करेंगे। इस बेहद ही खास मौके के लिए अयोध्या को पूरी तरह से सजा दिया गया है और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

5 अगस्त को भगवान श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास अयोध्या में हो रहा है और ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जाकर वहां पूजा-अर्चना करेंगे जिससे पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास का माहौल है।

पटना में आचार्य सुदर्शन जी महाराज ने भी अपनी खुशी को मीडिया से साझा करते हुए कहा कि लाखों वर्षों से जो संतों की तपस्या थी वह अब सार्थक हो गई है और मैं यह चाहता हूं कि यह हमारी अयोध्या इतनी पूजा और पुण्य भूमि बन जाए जिससे कि पूरे विश्व में रह रहे राम भक्त अयोध्या से जुड़ जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !