डेस्क : कोविड-19 के दौरान दिव्यांगजनों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए व्यापक दिव्यांगता समावेशी दिशानिर्देशों के तहत विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ० शिवाजी कुमार, राज्य आयुक्त नि:शक्तता, बिहार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए प्रमण्डलवार के तहत
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बीते 10 जुलाई (शुक्रवार) को दरभंगा प्रमण्डल (दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिला) के दिव्यांगजनों के लिए ऑनलाइन ई-न्यायालय का आयोजन कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का ऑनलाइन निपटारा किया गया था। इससे यह बात सामने आई कि जिले के दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

डॉ० शिवाजी कुमार (राज्य आयुक्त निःशक्तता) के द्वारा ऑनलाइन ई-न्यायालय में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केन्द्र को आदेश पारित किया गया था कि कोविड19 (लॉक डाउन) को देखते हुए दिव्यांगजन को प्रखंड कार्यालय न दौड़ना पड़े इसके लिए सभी प्रखंड में एक विशेष कर्मी प्रतिनियुक्त किया जाए तथा उनके मोबाईल नं० को जनहित में जारी किया जाये जिससे सभी प्रखंड के दिव्यांगजन उनके मोबाइल पर संपर्क कर अपने समस्यायों को रख सकें एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
उसी आदेश के आलोक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केन्द्र ने दरभंगा जिला के प्रखंड में प्रतिनियुक्त कर्मीयों का लिस्ट सार्वजनिक किया एवं यह भी कहा गया कि दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के सहयोग से विकास मित्र, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों से समन्वय स्थापित करें।

सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बुनियाद केन्द्र के इस प्रयास से दरभंगा जिला के हजारों दिव्यांगजन का समस्यों का समाधान घर बैठे हो जाएगा।

दरभंगा जिला के प्रखण्ड स्तर पर प्रतिनियुक्त कर्मियों का नाम एवं मोबाईल नंबर निम्न प्रकार हैं-
अंजु भारती – केस मैनेजर अनुमंडल दरभंगा सदर – 9472980689 – बहादुरपुर प्रखण्ड
सुलेखा कुमारी – सेंटर मैनेजर – 9534545115
सत्य प्रकाश – सेंटर मैनेजर – 9801618053
राजेन्द्र चौधरी – पारामेडिक्स – 9973937199 – हायाघाट प्रखण्ड
अंजनी कुमार – तकनीशियन ऑप्थ्मेलॉजी – 8757152829 – केवटी प्रखण्ड
आशुतोष कुमार – फीजियोथेरेपिस्ट – 9439366524 – हनुमान नगर प्रखण्ड
गणेश कुमार – ओ.आर.डब्ल्यू – 8409637382 – जाले प्रखण्ड
राकेश कुमार – फीजियोथेरेपिस्ट – 9102834322 – मनीगाछी प्रखण्ड
मुन्नी कुमारी – तकनीशियन ऑप्थ्मेलॉजी – 9155176692 – तारडीह प्रखण्ड
अशोक कुमार पासवान – 8809790676 – दरभंगा सदर
राजेन्द्र चौधरी- पारामेडिक्स – 9973937199 – बहेरी प्रखण्ड
विद्या प्रकाश – तकनीशियन स्पीच एण्ड हियरिंग – 9472980678 – सिंघवारा प्रखण्ड
रणजीत कुमार – 9934930170 – नगर निगम, दरभंगा
शर्फे आलम शाद – सिनियर फिजियोथेरेपिस्ट – 9911845562 बिरौल एवं कुशेश्वर स्थान प्रखण्ड
संजय कुमार – केयर गीवर – 7766899540 – घनश्यामपुर एवं कीरतपुर प्रखण्ड
सुमन कुमार – केयर गीवर – 9708353628 – बेनीपुर प्रखण्ड
नरेश कुमार- फिजियोथेरेपिस्ट – 9905070896 – अलीनगर प्रखण्ड
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !