Breaking News

तेजस्वी की जितनी उम्र नहीं होगी उससे अधिक दिनों तक दिया लालू यादव का साथ – फातमी

दरभंगा : राजद के कद्दावर नेता पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने राजद के प्राथमिक सदस्यता से इस्तिफा दे दिया। लगे हाथ उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। वे बुधवार को अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

एक तरफ उन्होंने तेजस्वी के बयान पर जिसमें कहा गया था कि अली अशरफ फातमी को हर बार टिकट दिया जाय। वह पार्टी ने ठेकेदारी थोड़ी ले रखी है और उन्होंने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की बात कही थी। यही वक्तव्य श्री फातमी के रोष का कारण था।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की जितनी उम्र नहीं होगी, उससे अधिक दिनों से वे लालू यादव का साथ दे रहे हैं और मैं भी उनके परिवार के लोग हीं थे, लेकिन राजद जिसे वे अपना परिवार समझते थे, आज उसका क्या सिला दिया गया है।

लगे हाथ उन्होंने यह भी कह दिया कि आज तेज प्रताप पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं। क्या उन्हें भी राजद पार्टी से निष्कासित करेगी या फिर परिवार के मोह में फंसकर रह जाएगी। अंत में उन्होंने कहा कि वे हर हाल में 18 अप्रैल को मधुबनी संसदीय सीट से नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे और टाउन क्लब मधुबनी के मैदान से उनका काफिला चलेगा। उन्होंने कहा कि वे अपना नामांकन किस दल के प्रत्याशी के रूप में करेंगे, उसका खुलासा 18 अप्रैल को ही करेंगे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *