Breaking News

पीडीएस डीलर अमीरचंद का लाईसेंस होगा रद्द

दरभंगा : डीएम डॉ त्यागराजन एस एम के निर्देश पर पीडीएस डीलर द्वारा पी.एच.एच. एवं अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को माह अप्रैल का नियमित समूल्य खाद्यान्न एवं एक माह का अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न के वितरण में लाभार्थियों से अधिक राशि वसूलने पर कार्रवाई की गयी हैं. ये हैं शेरपुर ग्राम, तारडीह के पी.डी.एस. डीलर अमीरचंद चौधरी. इनकी अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश सदर अनुमण्डल पदाधिकारी को दिया गया है।

इस डीलर द्वारा नियत मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही थी। जिलाधिकारी, दरभंगा को एक लाभार्थी द्वारा खाद्यान्न प्राप्ति की रशीद भेजकर शिकायत किया गया कि उससे 65 रूपया के जगह पर 81 रूपया लिया गया है।


जिलाधिकारी द्वारा तत्क्षण क्षेत्रीय पदाधिकारी से इसकी जाँच कराई गई। जाँच में आरोप सही पाया गया। जिलाधिकारी ने अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर को उक्त डीलर की अनुज्ञप्ति तत्काल रद्द करने का निदेश दिया है। सदर एसडीओ द्वारा बताया गया कि आरोपित डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द की जाएगी.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …