Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / कोरोना संक्रमित का शव दफनाने पर विरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दूसरी जगह हुआ अंतिम संस्कार

कोरोना संक्रमित का शव दफनाने पर विरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दूसरी जगह हुआ अंतिम संस्कार

(लखनऊ) :: लखनऊ के ऐशबाग इलाके में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव को कब्रिस्तान में दफनाने का विरोध करने व हंगामा करने पर पुलिस ने 150 अज्ञात व सात नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि मामला इतना बढ़ गया था कि बुधवार रात कब्रिस्तान में पुलिस तैनात करनी पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध व हंगामा किया था। जिस पर पुलिस ने बाजारखाला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि, विरोध को देखते हुए पुलिस ने रात 3.00 बजे दूसरी जगह अंतिम संस्कार करवाया।
बता दें कि कोरोना संक्रमित नजीराबाद निवासी बुजुर्ग की मौत के बाद उसके परिजन बुधवार देर शाम लखनऊ के ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए तैयारी कर रहे थे। जिसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। दोनों गुटों में कहासुनी होने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लोगों को शांत कराया। फिर वापस चली गई। इसके बाद फिर हंगामे की सूचना मिली तो कब्रिस्तान पर पुलिस तैनात कर दी गई। देर रात तक स्थानीय लोग भी पहरेदारी कर रहे थे। बाद में पुलिस की देखरेख में परिजनों ने दूसरी जगह अंतिम संस्कार किया।एसीपी बाजारखाला अनिल कुमार के मुताबिक कब्रिस्तान पर हंगामा व विवाद की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई थी। विरोध करने वाले लोग भी उसी समुदाय के है।
लोगों ने इस बात की आशंका जाहिर की थी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शव दफन करने से पूरे इलाके में संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में इसे दफन नहीं करने दिया जाए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन से इसकी मांग की थी।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …