Breaking News

कोरोना के इलाज में जुटे अस्पतालों में बिजली कटौती नहीं होगी : ऊर्जा मंत्री

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कोरोना मरीजों की जान बचाने में संघर्ष कर रहे राज्य के अस्पतालों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर सभी जिलों के अधीक्षण अभियंताओं से कहा कि जिलों में नामित किए गए कोविड-19 अस्पतालों, क्वारंटीन व आइसोलेशन सेंटर पर निर्बाध बिजली मुहैया देने को कहा। 
वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अस्पतालों को निर्बाध बिजली देने में यदि कहीं कोई आवश्यक सुधार कार्य कराना जाना है तो तत्काल स्थानीय प्रशासन से सहयोग लेकर उसे कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग के सभी 70 हजार स्थाई-संविदा कार्मिकों के स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने को कहा।
इसके लिए तीन दिन का समय दिया है। यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्थाई तौर पर बनाए जा रहे कोविड-19 अस्पतालों में बिजली से संबंधित सभी काम तत्काल कराने को कहा। बिजली घरों में थर्मल स्कैनिंग की सुविधा के साथ मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था रखने को कहा। इसके लिए डिवीजन स्तर पर संसाधन जुटाने के लिए तय की गई 50 हजार रुपये की सीमा को बढ़ाकर 70 हजार रुपये किया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …