राजू सिंह की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा : लायंस क्लब दरभंगा टाउन ने अपना 5वां चार्टर नाईट समारोह श्री कृष्णा रेजीडेंसी में मनाया।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नम्रता सिंह ने कहा कि लायंस क्लब पूरे विश्व की की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है। इसके करीब 15 लाख सदस्य है।



जो सामाजिक कार्यों में जुड़े रहते है। इस बार हमारे जिला में महिला गवर्नर होने के नाते मिशन गरीमा नाम से एक कार्यक्रम हमने चलाया है जिसके अंतर्गत महिलाओं को सिलाई मशीन, सब्जी कार्ट देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का प्रयत्न किया है।


इसके पूर्व क्लब के अध्यक्ष एस एम माइकल ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नंदा गर्ग ने क्लब में छह नए सदस्यों को जोड़ते हुए उनको सदस्यता की शपथ दिलायी।

क्लब के सचिव अभिषेक चौधरी ने पिछले वर्ष क्लब द्वारा किये गए कार्यों के बारे में अपनी एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि क्लब ने जरूरत मंद तीन महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी है। एक सब्जी बेचने हेतु कार्ट भी तैयार है जो जल्द किसी जरूरत मन्द को ही दिया जाएगा।

इस अवसर पर क्लब में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान करते हुए उन्हें मोमेंटो प्रदान किया गया।

क्लब की 51 चार्टेट सदस्यों को भी ओम प्रकाश अग्रवाल ने उपस्थित कर सम्मानित करवाया । इस अवसर पर उपस्थिस विशिष्ठ अतिथि वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिनोद अग्रवाल, वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गँवान्त मालिक,बिनेट सचिव सपना सिंह, कैबिनेट कोषाध्यक्ष रणजोय राय, पूर्व गवर्नर पवन कुमार सुरेका ने भी संबोधित किया।


क्लब द्वारा शहर के 70 बार ब्लड डोनेशन करने वाले श्री उमेश प्रसाद को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डॉ के एन पी सिन्हा, डॉ राजरंजन प्रसाद, डॉ रामबाबू खेतान, अजय कुमार पोद्दार ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम का संचालन डॉ अमृता शर्मा एवं कुणाल कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विशाल पंसारी ने किया।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !